12 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

12 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

सिमडेगा. जिले में पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन रेड हंट सिमडेगा पुलिस के तहत लगातार फरार स्थायी (लाल) वारंटियों की गिरफ्तारी की जा रही है. इस क्रम में पुलिस ने 12 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान नंद कुमार यादव (पिता- नाथूराम यादव, महुआडीह, कुरडेग) के रूप में हुई है. उस पर कुरडेग थाना मामला दर्ज है. घटना के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए परिवार समेत तेलंगाना में रह रहा था. हाल ही में वह अपने घर लौटा था. गुप्त सूचना पर पुलिस ने विशेष छापामारी कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. एसपी एम अर्शी ने बताया कि अब तक इस अभियान के तहत कुल 30 स्थायी (लाल) वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. साथ ही 45 लाल (स्थायी) वारंटों का निष्पादन किया गया है.

घर गिरा, दब कर दो बैल की मौत

कोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड की नवटोली पंचायत के नवाटोली गुडगुडटोली में कस्टू पहान का घर बीती रात लगातार हो रही बारिश से गिर गया. घटना में घर के नीचे दब कर दो बैल की मौत हो गयी. वहीं एक बैल का पैर टूट गया. कस्टू पहान ने बताया कि उसका घर मिट्टी का है और लगातार बारिश से बीती रात अचानक गिर गया. इसकी चपेट में आने से दो बैल की मौत हो गयी. उन्होंने इस संबंध में प्रखंड प्रशासन से उचित मुआवजा की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >