जंगली सूअर के हमले से एक व्यक्ति घायल

जंगली सूअर के हमले से एक व्यक्ति घायल

बानो. प्रखंड के सोडा जंगल में जंगली सूअर के हमले से एक व्यक्ति घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक सोडा निवासी गोसनर मुंडू अपनी बकरियों के लिए चारा लेने के लिए जंगल गया था. इस बीच जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया. सुअर के हमले से वह छह फीट गहरे गड्ढे में गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इस दौरान वह सूअर के उपर से दौली से वार कर दिया, जिससे सूअर भाग गया. सूचना पर ग्रामीण वहां पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बानो में में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया गया. सूचना पर वन विभाग के रेंजर अभय कुमार भी वहां पहुंच तत्काल दो हजार रुपये सहायता राशि प्रदान की. उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा दी जाने वाली बाकी मुआवजा राशि बाद में दी जायेगी. घटना से जंगल पास रहने वाले ग्रामीणों में दहशत है.

पागल कुत्ते ने तीन लोगों को काट कर किया घायल

बानो. प्रखंड की उकौली पंचायत के ग्राम सोड़ा के दो व्यक्ति और बानो खास के एक व्यक्ति को पागल कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया. तीनों को बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां डॉ मनोरंजन कुमार ने तीनों व्यक्तियों का उपचार किया. मामले की जानकारी मिलते जिला परिषद सदस्य बिरजो कंडुलना, प्रखंड प्रमुख सुधीर डांग, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह, रौतिया समाज प्रखंड अध्यक्ष महेश सिंह अस्पताल पहुंच हाल-चाल जाना. उन्होंने डॉक्टर से घायलों के समुचित और बेहतर इलाज करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >