पदाधिकारियों ने शंख नदी छठ घाट घाट का लिया जायजा

पदाधिकारियों ने शंख नदी छठ घाट घाट का लिया जायजा

सिमडेगा. छठ की तैयारी के मद्देनजर शंख नदी छठ घाट सेवा संस्थान के पदाधिकारियों शंख नदी छठ घाट का जायजा लिया. इस दौरान वहां पर चल रहे घाट व पथ निर्माण व पार्किंग का अवलोकन किया. पथ निर्माण का कार्य पिछले चार माह से रुका पड़ा है. लगभग एक किमी कालीकरण का कार्य बाकी है. इसमें ग्रेड वन एवं टू का कार्य हो चुका है. पथ निर्माण अधूरा रहने पर चिंता व्यक्त की गयी. कई स्थानों पर गड्ढे हो गये हैं. समतलीकरण का कार्य दो-चार दिनों में शुरू कर देने की बात आरइओ विभाग के कनीय अभियंता विपिन किंडो द्वारा बतायी गयी. संगम तट पर घाट में भारी बारिश से जगह-जगह पर गड्ढे हो हो गये हैं, उसकी भी समतलीकरण कराने की बात कही गयी. उपायुक्त से आग्रह किया गया छठ के मद्देनजर छठ घाट पर पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें. मौके पर विष्णु प्रसाद, फनी भूषण शाहा, प्रदीप केसरी, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, विनोद अग्रवाल, श्रीलाल शाह, राकेश सिंह, दीपक अग्रवाल, श्रद्धानंद बेसरा, अक्षय कुमार, अजय प्रसाद आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >