ग्रामीणों के जान-माल की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता : विधायक

ग्रामीणों के जान-माल की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता : विधायक

सिमडेगा. पाकरटांड के कैरबेड़ा डुमरडीह व सरखुटोली धनधारा में बुधवार की रात हाथी ने उत्पात मचाया. हाथी ने ग्रामीण फिल्जुस बाड़ा के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर में रखे अनाज चट कर गये. वहीं धनधारा सरखुटोली में राजू टेटे और ठेपू महतो के घरों को हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के बाद पूरा इलाका दहशत में है. घटना की सूचना मिलते विधायक भूषण बाड़ा व जिप सदस्य जोसिमा खाखा के साथ प्रभावित गांव पहुंचे. विधायक भूषण बाड़ा ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि सरकार और प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है. उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन परिवारों के घर और अनाज का नुकसान हुआ है, उन्हें शीघ्र विभाग के माध्यम से मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग के अधिकारियों से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की बात कही. विधायक ने कहा कि ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने भी ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि प्रशासन से समन्वय कर शीघ्र राहत दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, प्रखंड प्रभारी एजाज अहमद, अख्तर खान, शीतल एक्का, उप प्रमुख फ्लोरा मिंज आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >