अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करें : उपायुक्त

जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह व पुलिस अधीक्षक एम अर्शी की संयुक्त अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. बैठक में जिले में अवैध खनन के विरुद्ध की गयी कार्रवाई की समीक्षा की गयी. जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि सितंबर 2025 में कुल 11 निरीक्षण किये गये. इसमें अवैध बालू खनन से संबंधित तीन वाहनों पर कार्रवाई की गयी. उपायुक्त ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही. बैठक के दौरान जिले में संचालित खनन पट्टा क्षेत्रों की समीक्षा की गयी. जिला खनन पदाधिकारी ने जानकारी दी कि सिमडेगा में कुल 14 खनन पट्टे निर्गत हैं, जिनमें से 10 में खनन कार्य संचालित है, जबकि शेष चार पट्टा क्षेत्र विभिन्न कारणों से फिलहाल बंद हैं. उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई की जाये. बैठक में अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी, परिवहन पदाधिकारी संजय बखला, जिला खनन पदाधिकारी महेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >