सिमडेगा: झारखंड राज्य एमपीडब्ल्यू कर्मचारी महासंघ, जिला इकाई की बैठक सदर अस्पताल के सभागार में हुई. बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार, प्रदेश महासचिव मंगल हेमब्रम एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद बिलाल अहमद शामिल हुए. प्रदेश नेतृत्व की मौजूदगी में एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी.
स्थायी समायोजन की मांग पर चर्चा
बैठक में करीब 18 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में सेवा दे रहे बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के सृजित पदों पर स्थायी समायोजन की मांग को लेकर चल रहे संघर्ष पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ. प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि लंबे समय से विभाग को सेवाएं दे रहे एमपीडब्ल्यू कर्मचारियों का स्थायी समायोजन होना चाहिए. कर्मचारियों ने स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया है, इसके बावजूद उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. उन्होंने स्थायी समायोजन के लिए संघ की ओर से किये जा रहे प्रयासों की जानकारी सदस्यों को दी.
संगठन की मजबूती पर जोर
प्रदेश महासचिव मंगल हेमब्रम एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद बिलाल अहमद ने संगठन की मजबूती और सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया.
बैठक में जिला इकाई के मो वशी अकरम, राजीव कुमार, पुष्पकांत शाह, मुकेश महतो, रामविलास साय, आतिश कुमार, स्वदेश रंजन श्रीवास्तव, पॉल मिंज, सतीश महतो, नंदलाल महतो, राजकुमार महतो, प्रदीप बड़ाईक, संजय एक्का, मुकेश कुमार, मो हरीश, प्रताप बाड़ा, रितेश कुमार सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे.
