मां की अराधना में लीन हुए भक्त, पूजा कर मांग रहे हैं सुख-समृद्धि

मां की अराधना में लीन हुए भक्त, पूजा कर मांग रहे हैं सुख-समृद्धि

प्रभात खबर टोली,सिमडेगा जिले में शारदीय नवरात्र को लेकर ग्रामीण इलाकों का माहौल भक्तिमय हो गया है. जिले के अलग-अलग प्रखंडों में कुल 46 पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिये गये हैं. पंडालों में माता रानी की प्रतिमाओं के दर्शन व पूजा के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष लोग दीप जला कर आराधना करते नजर आये. कोलेबिरा. प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में नव पत्रिका प्रवेश के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिये गये. सभी पंडाल आकर्षक सजावट से सुसज्जित किये गये हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समिति के सदस्यों ने व्यवस्थाएं की हैं. कोलेबिरा की सभी पूजा समितियों ने संयुक्त रूप से तीन अक्तूबर को भव्य विसर्जन शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है. जलडेगा. ओड़गा बाजारटांड़ स्थित शिव मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा पंडाल द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी. यात्रा के दौरान बेल वृक्ष के नीचे बेलवरण पूजन कर मां दुर्गा का आह्वान किया गया. इसके बाद पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा में प्राण-प्रतिष्ठा की गयी. इस दौरान पुरोहित की भूमिका पंडित मदन मिश्रा ने निभायी. जबकि यजमान की भूमिका प्रेम मांझी और इंद्र मांझी ने अदा की. मौके पर कमल साहू, कृष्णा साहू, दीपक कुमार महतो, मिथुन नाग, रवींद्र गंझू, मुकेश साहू, रवि गोप, अभिषेक अग्रवाल, छोटू बड़ाइक, नरेश बड़ाईक, बिरसू महतो, दुरजो बड़ाइक, किशोर बड़ाइक, अशोक साहू आदि मौजूद थे. बानो. बानो और लचरागढ़ क्षेत्र में पूजा पंडालों के पट खुलते माता दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. हाटिंगहोडे में सप्तमी पूजा के अवसर पर कलश यात्रा निकाली गयी. यात्रा कोयल नदी से शुरू होकर गौरीशंकर मंदिर और दुर्गा पूजा पंडाल तक पहुंची, जहां कलश की स्थापना कर विधिवत पूजा संपन्न करायी गयी. पूजा पंडित अमित प्रजापति ने संपन्न करायी. मौके पर धाधु ओहदार, शिबू ओहदार, उमेश साहू, राजेंद्र नाग, लोकनाथ साव, तिलक ओहदार, चरकू साहू, आकाश कुमार साव, अर्जुन साहू, मंगरा सिंह, ओमप्रकाश साव आदि शामिल हुए. बोरोसेता, हुरदा और दुर्गा पहाड़ी मंदिर में भी सप्तमी पूजा के अवसर पर महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ उमड़ी. लचरागढ़ शक्ति संघ, नवयुवक संघ और देवीगुड़ी मंदिर में शाम की आरती में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. ठेठईटांगर. ठेठईटांगर में भी पूजा पंडालों के पट खुल गये है. पुरोहित रंगनाथ पाठक व यजमान अनिल कुमार गुप्ता, विजय ठाकुर, बिराज महतो और राजेंद्र प्रसाद ने विधिवत पूजा-अर्चना की. पूरे आयोजन को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष नरेन बड़ाइक, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार, सचिव संजय प्रसाद, संरक्षक बंशी प्रसाद समेत समिति के अन्य सदस्य सक्रिय रहे. समिति के सदस्यों में रामायण पांडेय, आदित्य प्रसाद, प्रसन्न कुमार सिन्हा, मिथिलेश पांडेय, मनोज सिंह, पवन केशरी, मुकेश केशरी, परमानंद दास, अमन कुमार, पिंटू सिंह, पप्पू साह, सोनू बड़ाइक और जयराज कुमार की विशेष भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >