सिमडेगा. पाकरटांड़ प्रखंड की क्रूसकेला पंचायत के जाराटांड़ और भेलवाडीह गांव में नये ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक भूषण बाड़ा ने किया. मौके पर जिप सदस्य जोसिमा खाखा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली केवल रोशनी का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार और विकास की बुनियाद है. गांवों में बिजली की समस्या दूर करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. ग्रामीणों की जरूरत और मांग के अनुसार बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. जहां ट्रांसफार्मर की जरूरत है, वहां नये ट्रांसफार्मर लगाये जा रहे हैं और खराब विद्युत व्यवस्था को भी दुरुस्त कराया जा रहा है.
जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि विकास का मतलब सिर्फ शहरों तक सुविधाएं पहुंचाना नहीं, बल्कि सुदूर गांवों के लोगों को भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है. सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर काम किया जा रहा है.
कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष पनवेल लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि शीतल एक्का, प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा, दिव्या सोरेंग, सुरेश केरकेट्टा, सैहून एक्का, हालेन टोप्पो, संजय एक्का, मनोज तिर्की, अमर केरकेट्टा, राजन किंडो, नेम्हास एक्का, सतोष केरकेट्टा, अमरमणी तिर्की सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
