हस्ताक्षर कर अभियान को सफल बनायें : विधायक

हस्ताक्षर कर अभियान को सफल बनायें : विधायक

सिमडेगा. कोलेबिरा प्रखंड के लसिया में वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में शामिल मुख्य अतिथि विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि देशभर में हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम चल रहा है. हमें इस अभियान को सफल बनाना है. केंद्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की मूल भावना को आहत किया है और जनता के वोट की मर्यादा को ठेस पहुंचायी है. राहुल गांधी की इस मुहिम में हमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम को सफल बनाना है. मौके पर अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष रावेल लकड़ा, जमीर खान, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राकेश कोंगारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमृत डुंगडुंग, सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, प्रखंड महासचिव तनवीर आलम, जोगेंद्र मांझी, पंचायत अध्यक्ष सुमन गुड़िया, शाहपुर पंचायत अध्यक्ष सेलेस्टिन कुल्लू, पंचायत प्रभारी मनोज डुंगडुंग, पीटर टेटे, रोशन टेटे, कुकित सोरेंग, लीली किड़ों, बिनोद किड़ों, रवि गोप, अलमा डुंगडुंग, बहमनी डुंगडुंग, संतोष बा, आह्लाद टेटे, सुलेमान खान, मोइन,नजीर अंसारी, सनिशा कुल्लू आदि उपस्थित थे.

140 मरीजों का किया गया इलाज

जलडेगा. जयंती उवि गांगुटोली स्थित खेल मैदान में आयुष विभाग द्वारा वयोवृद्ध स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर में डॉ खुर्शीद हसन ने बीपी, शुगर समेत कई अन्य जांच करते हुए 140 मरीजों की स्वास्थ्य जांच के बाद नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया. मौके पर योग प्रशिक्षक लालधारी नाग, सागर प्रधान, हेमंती कुमारी, बलीराम सिंह आदि मौजूद थे. बांसजोर प्रखंड के बरडेगा में वयोवृद्ध स्वास्थ्य जांच शिविर में 98 मरीजों का स्वास्थ्य जांच डॉ इंजामुल हक खान द्वारा किया गया. मौके पर सहिया दीदी, योग प्रशिक्षक समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >