सेवानिवृत्त शिक्षक मंगल साहु और आदेशपाल मारकुस लुगुन को दी भावभीनी विदाई

संत वियान्नी उच्च विद्यालय, लचरागढ़ में शिक्षक मंगल साहु और आदेशपाल मारकुस लुगुन के सेवानिवृत्त होने पर एक भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया. विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने गीत-संगीत और भाषणों से उन्हें विदाई दी.

धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट

बानो (सिमडेगा): कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित संत वियान्नी उच्च विद्यालय में शिक्षक मंगल साहु और आदेशपाल मारकुस लुगुन के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया. समारोह की शुरुआत विशेष मिस्सा पूजा से हुई. लचरागढ़ पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर राफयल केरकेट्टा और फादर एरिक जोसेफ कुल्लु ने मिस्सा पूजा संपन्न कराई. पल्ली पुरोहित ने सेवानिवृत्त शिक्षक मंगल साहु और आदेशपाल मारकुस लुगुन के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बेहतर जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

माला और शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

समारोह में दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों को माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुबोध कच्छप ने कहा कि मंगल साहु और मारकुस लुगुन ने विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया है. उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे आगे जहां भी रहें, समाज और परिवार के साथ खुश रहें.

ये भी पढ़ें- बानो-मनोहरपुर सड़क पर व्यापारी से 17 हजार रुपए की लूट

गीत-संगीत और नृत्य से जताया आभार

कार्यक्रम में आरसी बालक मध्य विद्यालय के छात्रों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया. विद्यालय के प्राचार्य सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए. छात्रों ने गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से दोनों के प्रति आभार व्यक्त किया. बाल संसद के सदस्यों ने भी विदाई भाषण देकर उनके योगदान को याद किया.

सेवाकाल के अनुभव साझा किए

समारोह के अंत में मंगल साहु और मारकुस लुगुन ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किये. उन्होंने कहा कि शिक्षक का जीवन विद्यार्थियों के साथ बिताना ही सबसे बड़ा पुरस्कार है. दोनों ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार जताया और सभी को धन्यवाद दिया.

इस अवसर पर ब्रदर फेडरिक, बलराम साहु, महेश्वर सिंह, कल्याणी बरला, ब्रदर सुबोध कच्छप, ब्रदर देवनिस तिग्गा और ब्रदर विजय तिर्की सहित अन्य लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में अमृत तिर्की, अल्केजेंडर टोप्पो, समीर कुजुर, आनंद डुंगडुंग, अमृता मिंज, अनुप बासिल भेंगरा, अल्फा कंचन डांग, पवन डांग, अनिता बडिंग, अंतोनी तोपनो, अल्कजेंडर तोपनो, निशी कुल्लु, माइकल कडुंलना, सरोज कुल्लु, रविकांत ओहदार, सुबल सुमन टेटे, नितिन बुढ़ और अनुपम लुगुन समेत अन्य लोगों की अहम भूमिका रही. स्वागत भाषण आनंद डुंगडुंग ने दिया, जबकि संचालन समीर कुजुर ने किया.

ये भी पढ़ें- विमला प्रधान के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक, CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >