कुरडेग रोड को लेकर भाजपा की पदयात्रा राजनीतिक स्टंट : झामुमो

सिमडेगा में कुरडेग रोड की बदहाली पर भाजपा की पदयात्रा को झामुमो ने राजनीतिक स्टंट करार दिया है। जानिए क्या है सड़क निर्माण की पूरी सच्चाई और टेंडर की जानकारी।

सिमडेगा: कुरडेग रोड की बदहाली को लेकर भाजपा की ओर से प्रस्तावित पदयात्रा को झामुमो ने राजनीतिक स्टंट करार दिया है. झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडूलना और जिला सचिव मो शफीक खान ने रविवार को सिमडेगा परिसदन में प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर सड़क के मुद्दे को लेकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया.

नेता द्वय ने कहा कि जिस सड़क को लेकर भाजपा आंदोलन और पदयात्रा की बात कर रही है, उसके निर्माण की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है. सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी होकर प्रक्रिया पूरी हो गयी है और बरसात समाप्त होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा. उन्होंने सड़क निर्माण से संबंधित टेंडर की प्रति दिखाते हुए बताया कि करीब 37 करोड़ रुपये की लागत से कुरडेग रोड का निर्माण कराया जाना है.

उन्होंने कहा कि सड़क का टेंडर हो चुका है, इसलिए अब इस मुद्दे को लेकर पदयात्रा निकालना जनता की समस्या के समाधान के बजाय राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास है. जनता को वास्तविक स्थिति बताने के बजाय इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से जो वायदे किये हैं, उन्हें पूरा करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है.

मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कंडूलना, जिला सचिव मो शफीक खान, जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, ऑस्कर डांग, मो सेराजूदिन, जिला कोषाध्यक्ष राजेश टोप्पो, मो शहीद, बीरबल महतो, फिरोज कोंगाडी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >