जोसिमा खाखा बनीं महिला जिलाध्यक्ष

जोसिमा खाखा बनीं महिला जिलाध्यक्ष

सिमडेगा. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने पाकरटांड़ के जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा को सिमडेगा जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है. साथ ही उन्होंने जोसिमा खाखा को संगठन को और मजबूत बनाने का निर्देश दिया है. जोसिमा खाखा के महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बनने पर पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सीता एक्का समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है.

केरसई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सिमडेगा. केरसई में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमडेगा व सदर अस्पताल सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य उपकेंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में राजू प्रसाद (एमपीडब्ल्यू), शिल्पी एलन बाड़ा, दिव्या कुल्लू , पीएलवी विष्णु प्रसाद एवं उपेंद्र कुमार की उपस्थित थे. मौके पर उपस्थित लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, इसके संरक्षण के उपायों तथा तनाव प्रबंधन के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. वक्ताओं ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य का सीधा संबंध हमारे दैनिक जीवन, कार्यक्षमता और पारिवारिक संबंधों से होता है. उन्होंने लोगों से अपील की कि मानसिक तनाव या अवसाद की स्थिति में संकोच न करें और समय रहते विशेषज्ञ से परामर्श लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >