चोरी की कई वारदातों का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा पुलिस ने चोरी की कई वारदातों का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जेवरात और नकदी बरामद की है.

सिमडेगा: सिमडेगा थाना पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के जेवरात, नकदी, मोटरसाइकिल तथा वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद किये गये हैं. मामले का खुलासा रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने किया. प्रेस वार्ता में केरसई थाना प्रभारी विनायक कुमार पांडेय, सिमडेगा थाना प्रभारी संतोष कुमार राय, एसआई सोनू पाठक तथा एसआई चंद्र मोहन होरो भी मौजूद थे.

पुलिस के अनुसार सिमडेगा थाना कांड संख्या 92/2026, दिनांक 5 जुलाई 2026, धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस के तहत दर्ज चोरी के मामले की जांच के दौरान मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों की पहचान की गई. इसके बाद छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में जशपुर (छत्तीसगढ़) के तपकरा थाना क्षेत्र के सुहिजो गांव निवासी 19 वर्षीय अनिकेत टोप्पो तथा वर्तमान में तपकरा थाना क्षेत्र में रह रहे गुमला निवासी 22 वर्षीय सैफ अली शामिल हैं. पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, नकद राशि, एक पल्सर मोटरसाइकिल तथा चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त औजार बरामद किये हैं.

जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी सिमडेगा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं. इसके आधार पर सिमडेगा थाना कांड संख्या 87/2026, दिनांक 21 जून 2026 में भी उनकी संलिप्तता पायी गई है. पुलिस ने चोरी गये सामान को जब्त कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने गुमला जिले के करौंदी, फसिया एवं आनंद नगर समेत विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. गुमला पुलिस के सहयोग से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के जेवरात, नकदी तथा चोरी में प्रयुक्त सामान भी बरामद किया गया है. इस कार्रवाई के साथ अंतरजिला गिरोह के दो सदस्यों की गिरफ्तारी कर कुल पांच चोरी की घटनाओं का उद्भेदन किया गया है.

इन सामानों की हुई बरामदगी

चोरी के सोने-चांदी के जेवरात नकद राशि एक पल्सर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त औजार गिरफ्तार आरोपी अनिकेत टोप्पो (19), सुहिजो, थाना तपकरा, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़) सैफ अली (22), मूल निवासी गुमला, वर्तमान पता तपकरा, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >