बैंकिंग सेवाओं व योजनाओं की दी गयी जानकारी

बैंकिंग सेवाओं व योजनाओं की दी गयी जानकारी

सिमडेगा. जेएसएलपीएस के तत्वाधान में पाकरटांड़ प्रखंड कार्यालय में कम्युनिटी बेस्ड रिकवरी मैनेजमेंट की बैठक हुई. अध्यक्षता बैंक ऑफ इंडिया, पाकरटांड़ के शाखा प्रबंधक सुधीर एक्का ने की. बैठक में जेएसएलपीएस के सभी कर्मी, वित्तीय समावेशन के सामुदायिक रिसोर्स पर्सन, स्वयं सहायता समूह की दीदियां, बैंक सखी, बीसी एजेंट तथा बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित थीं. बैठक बैंकिंग सेवाओं, ऋण प्रक्रिया व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया, ताकि समूह की दीदियां समय पर खाता संचालन और ऋण अदायगी कर सकें तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें. बैठक में समिति के कार्यों, सदस्यों के दायित्व और सामूहिक जिम्मेदारी की जानकारी दी गयी. इस दौरान बैंकिंग सेवाएं व ऋण प्रक्रिया, ऋण वापसी की समय-सीमा और नियम, नियमित बचत खाता संचालन और लेन-देन की प्रक्रिया, कृषि ऋण एवं योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में बताया गया. बैठक में प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना के बारे में बताया गया. बैठक के अंत में सुधीर एक्का ने सभी उपस्थित लोगों से कहा कि वित्तीय अनुशासन बनाये रखना जरूरी है. समय पर खाता संचालन और ऋण वापसी से न केवल समूह मजबूत होगा, बल्कि हर परिवार आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >