अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी में अभिभावकों का उपस्थिति जरूरी : प्राचार्य

अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी में अभिभावकों का उपस्थिति जरूरी : प्राचार्य

सिमडेगा. जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सिमडेगा में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी हुई. इसका उदघाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. प्रधानाध्यापक अब्राहम केरकेट्टा ने स्वागत करते हुए कहा कि जब कभी भी विद्यालय द्वारा अभिभावकों को बुलाया जाता है, तब आपकी उपस्थिति जरूरी है. इससे बच्चों की समस्या के बारे में शिक्षक अभिभावक दोनों जान सकते हैं और उसका समाधान निकलने का प्रयास करेंगे. विद्यालय के सहायक शिक्षक सह एनसीसी ऑफिसर सत्यजीत कुमार ने विभागीय निर्देश के अनुसार दिये गये विभिन्न विषयों पर चर्चा की. बच्चों की उपस्थिति विद्यालय में शत-प्रतिशत सुनिश्चित हो. इसके लिए अभिभावकों को विशेष ध्यान देने की बात कही. कहा कि अनावश्यक कारणों से यदि बच्चे नहीं आ रहे हैं, तो इसकी सूचना वर्ग शिक्षक को निश्चित रूप से दें. उन्होंने कहा 75 प्रतिशत से कम उपस्थिति वाले बच्चों को परीक्षा फॉर्म भरने नहीं दिया जायेगा. अभिभावक व शिक्षकों को आपस में एक-दूसरे के प्रति विश्वास करना होगा. दोनों को अपने कर्तव्य को समझना होगा, तभी जाकर बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सकता है. कहा कि बच्चों की प्रथम पाठशाला उसका घर होता है. हम घर में जिस प्रकार का व्यवहार करते हैं जिस प्रकार का वातावरण उत्पन्न करते हैं हमारे बच्चे वहीं सीखते हैं. इसलिए आप सभी घर के माहौल को अनुकूल बना कर रखें. शिक्षक अजीत किड़ो ने 10वीं और 12वीं के छात्रों को फॉर्म भरने के लिए आवश्यक कागजात व सुधार से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि 18 अप्रैल तक फॉर्म भरने का काम पूरा कर लिया जायेगा. शिक्षक संजीव कुमार ने रेल परीक्षा से संबंधित जानकारी देते हुए अगस्त माह में बेहतर करने वाले बच्चों व अभिभावकों को मंच पर बुला कर उनको प्रोत्साहित किया गया. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी देशबंधु शास्त्री ने कहा कि आगे चल कर यह व्यवस्था और सुदृढ़ होगा. आनेवाले समय में मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन लेने वाले छात्रों के अभिभावक अपने आप को गौरवान्वित महसूस करेंगे. धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका एलिस जॉस्फिन कुल्लू व संचालन शिक्षक देवी दयाल सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >