सिमडेगा में अवैध बालू पर एक्शन, ट्रैक्टर छुड़ाने पहुंचे लोग, पुलिस ने एक को दबोचा

सिमडेगा पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए और एक आरोपी को गिरफ्तार किया. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

सिमडेगा. अवैध बालू परिवहन के मामले में सिमडेगा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं. वहीं, मामले में नामजद आरोपी रूबी कोनगाड़ी, पिता स्व. जोसेफ कोनगाड़ी, निवासी सलडेगा को गिरफ्तार किया गया है.

अंचल अधिकारी ने रोका तो चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागे

जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अंचल अधिकारी सिमडेगा इम्तियाज अहमद ने अवैध रूप से बालू का परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया. इस दौरान दोनों ट्रैक्टरों के चालक मौके से फरार हो गए. कुछ देर बाद रूबी कोनगाड़ी, हर्षित डुंगडुंग, राजेश ग्वाला और नोवेल नामक व्यक्ति मौके पर पहुंचे और दोनों ट्रैक्टरों को जबरन वहां से ले जाने का प्रयास किया.

एक ट्रैक्टर बिजली पोल से टकराकर फंसा

इस दौरान एक ट्रैक्टर बिजली के पोल से टकराकर फंस गया. इसके बाद उसमें सवार लोग मौके से फरार हो गए. वहीं, दूसरे ट्रैक्टर को चालक भगाने लगा. अंचल अधिकारी ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर सलडेगा सरना मंदिर की ओर चला गया और वहां से फरार हो गया.

कांड संख्या 121/2026 में हुई कार्रवाई

अंचल अधिकारी के लिखित आवेदन पर सिमडेगा थाना में कांड संख्या 121/2026 दर्ज किया गया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए रूबी कोनगाड़ी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है.

दोनों ट्रैक्टर जब्त, आरोपी पर पहले भी मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी सिमडेगा थाना में विद्युत अधिनियम से संबंधित मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >