सिमडेगा. अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न होटलों व मिठाई दुकानों की जांच की गयी. अभियान का मुख्य उद्देश्य बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, शुद्धता तथा दुकानों में स्वच्छता की स्थिति की जांच करना था, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित व मानक के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जा सके. खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा मेसर्स वंशीलाल, होटल स्वीट पैलेस, हिंदुस्तान डेयरी मिष्ठान, महतो होटल, राज होटल, अरुण स्टोर व संतोष स्टोर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में दुकानों में रखे गये खाद्य पदार्थों की स्थिति, लाइसेंस, भंडारण की पद्धति व कार्यस्थल की साफ-सफाई की बारीकी से जांच की गयी. इस दौरान खाद्य पदार्थों के नमूने लिये गये, जिसे राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने दुकानदारों को निर्देश दिया कि वह अपने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, स्वच्छ जल की व्यवस्था, उचित भंडारण एवं मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र सुनिश्चित करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।