बानो. प्रखंड की सिम्हातु पंचायत के जामटोली जीतूटोली मैदान में खेल समिति जामटोली के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया. फाइनल मैच ओड़गा तुरीटोली बनाम गोविंदपुर के बीच खेला गया, जिसमें गोविंदपुर की टीम 1-0 से विजयी रही. फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप सदस्य बिरजो कंडुलना, बड़कादुइल मुखिया अनिल लुगून, प्रखंड प्रमुख सुधीर डांग और महाबुआंग थाना प्रभारी अमरनाथ कुमार सोनी, झामुमो खूंटी जिला सोशल मीडिया प्रभारी राहुल केशरी, मुखिया लोरेंस बागे, तनवीर हुसैन, तुरतन गुड़िया, सचिव अमित बडिंग, कोषाध्यक्ष जगदीश बागे, सोय पंचायत अध्यक्ष संदीप समद, आनंद मसीह तोपनो, कामिल डांग, विनोद उरांव, अनुज गुड़िया, सोहेल, चंदन ठाकुर, सुतुगन सुरीन और भोला साहू उपस्थित थे. विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का उद्घाटन किया. विधायक ने प्रतियोगिता की विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया. मौके विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि खेल केवल शारीरिक तंदुरुस्ती का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, परिश्रम और टीम भावना को जीवन का हिस्सा बनाने का माध्यम हैं. जिप सदस्य बिरजो कंडुलना ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें. खिलाड़ी अनुशासन बनाये रखें और खेल में बेहतर प्रदर्शन कर अपना नाम रोशन करें. प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल समिति के अध्यक्ष जुएल सुरिन, उपाध्यक्ष सिम्हातु मुखिया लॅारेन्स बागे, कोषाध्यक्ष विश्राम सुरीन, सचिव सुतुगन सुरीन, संरक्षक सुधीर डांग, सुबोध आइंद, संदीप समद, ओलिफ समद, ओबेद सुरीन, संदीप बोदरा, सदस्य दिव्या सरोज सुरिन, आशियानी हेरेंज, पुतुल सुरीन आदि ने अहम भूमिका निभायी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।