युवती ने फांसी लगायी

तीन माह बाद होनी थी शादी

कोलेबिरा.

रसिया पंचायत के श्रीकोंडेकेरा निवासी जयलाल प्रसाद की 24 वर्षीय पुत्री बिंदिया कुमारी ने रविवार की सुबह लगभग 10 बजे अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार बिंदिया अपने भाइयों के साथ घर में टीवी देख रही थी. अचानक वह किसी को कुछ बताये बिना वहां से उठ कर चली गयी. कुछ देर बाद परिजन उसे ढूंढने लगे. इसी दौरान वह एक कमरे में फांसी पर लटकी हुई मिली. परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा. लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. परिजनों की सूचना पर कोलेबिरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि बिंदिया की शादी पलामू जिला अंतर्गत पाटन थाना के किसुनपुर गांव के एक युवक के साथ 24 जुलाई को होने वाली थी. आत्महत्या करने के पूर्व बिंदिया ने उक्त युवक से मोबाइल पर बात की थी. युवक से कुछ देर बात करने के बाद उसने फांसी लगा ली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >