धार्मिक व सांस्कृतिक मेले की तैयारी में जुट जायें : संरक्षक
धार्मिक व सांस्कृतिक मेले की तैयारी में जुट जायें : संरक्षक
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
सिमडेगा. श्रीरामरेखा धाम में कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित महा स्नान सह धार्मिक और सांस्कृतिक मेले को लेकर आमसभा की गयी. अध्यक्षता उपाध्यक्ष ईश्वर जी ने की. श्रीराम रेखा धाम के पुरोहित भुनेश्वर पंडा के ने ब्रह्मलीन पूज्य रामरेखा बाबा की तस्वीर का पूजन, दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की. विकास समिति के सचिव ओमप्रकाश साहू ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया और उनके द्वारा पिछले बैठक की संपुष्टि की गयी. मंदिर व मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई, रंग-रोगन, साज-सज्जा, बिजली पानी की व्यवस्था आदि पर चर्चा की गयी. बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच कार्यों का बंटवारा किया गया. पुरोहित भुनेश्वर पंडा द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की गयी. बताया गया कि कार्यक्रम तीन नवंबर से शुरू होगा. तीन नवंबर को शाम आठ बजे से संतों का सत्संग, प्रवचन व धार्मिक चलचित्र प्रदर्शन, चार नवंबर को शाम आठ बजे अधिवास पूजन, संतों का सत्संग, प्रवचन, धार्मिक चलचित्र प्रदर्शन व सांस्कृतिक मंच पर नागपुरी धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम, पांच नवंबर को प्रातः आठ बजे से अखंड नाम जप, अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू, संध्या में सत्संग, प्रवचन व नागपुरी धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम छह नवंबर को सुबह आठ बजे अखंड नाम जप, हरिनाम संकीर्तन समापन, हवन पूजन, विसर्जन व दोपहर 12 बजे से भंडारा, महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जायेगा. अंत में संरक्षक कौशल राज सिंह देव ने सभी को आनेवाले त्योहारों दीपावली, छठ आदि की शुभकामना देते हुए कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की तैयारी में जुटने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।