सिमडेगाः गैस सिलिंडर में लीकेज से घर में लगी आग, पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

सिमडेगा के लसिया गांव में गैस सिलिंडर में लगी आग को पुलिस ने अपनी सूझबूझ से बुझाया. समय पर कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया. जानें पूरी घटना की जानकारी.

सिमडेगा. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लसिया गांव में सोमवार को गैस सिलिंडर के पाइप में लीकेज होने से अचानक आग लग गयी. घटना संतोषी देवी के घर में हुई. आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी मच गयी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाये आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी.

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

ये भी पढ़ें- केरेडारी में दक्षिणी कोल परियोजना के विरोध में रैयतों का महाजुटान, 24 सितंबर को प्रदर्शन

फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले पाया काबू

पुलिसकर्मियों की तत्परता, साहस और सूझबूझ से अग्निशमन वाहन के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया. इसके बाद पुलिस ने घर और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित कराया. इससे आग के फैलने की आशंका भी टल गयी.

कोई जनहानि नहीं

घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया. पुलिस की इस तत्परता और जिम्मेदाराना पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की.

आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने की अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि गैस सिलिंडर, बिजली या अन्य किसी आपात स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस और संबंधित आपातकालीन सेवा को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

ये भी पढ़ें- गड्ढे का पानी पीने को मजबूर कारी चट्टान टोला के ग्रामीण, 3 जलमीनारें महीनों से खराब

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >