बारिश ने छीना गरीब परिवार का आशियाना, घर गिरने के बाद मवेशियों को रखने तक की जगह नहीं

कुरडेग के गड़ियाजोर में लगातार बारिश के कारण बुधमती देवी का घर गिर गया. परिवार बेघर हो गया है और प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है.

कुरडेग. कुरडेग प्रखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण गड़ियाजोर कालोमुंडा निवासी बुधमती देवी का घर गिर गया. इससे परिवार के सामने परेशानी बढ़ गयी है. घर गिरने के बाद मवेशियों को रखने में भी परेशानी हो रही है.

बुधमती देवी ने बताया कि रात में अचानक घर गिर गया. घर की जर्जर स्थिति को देखते हुए वह दूसरे कमरे में सोई थीं, जिससे उनकी जान बच गयी. घर गिरने से परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बुधमती देवी ने प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है.

मुखिया प्रतिमा कुजूर ने कहा कि बारिश से हुई क्षतिपूर्ति की राशि प्रखंड से दिलाने का कार्य करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीत कुमार जायसवाल

पिछले 16 सालो से प्रभात खबर से जुडा हुं अभी भी कार्य कर रहा हुं

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >