कोम्बाकेरा में धूमधाम से मना गणेश पूजा महोत्सव, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां

कोम्बाकेरा बस्ती में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. श्री गणेश पूजा समिति द्वारा आयोजित महोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा. प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया.

बानो (सिमडेगा): कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत लचरागढ़ पंचायत के कोम्बाकेरा बस्ती में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया. श्री गणेश पूजा समिति कोम्बाकेरा के तत्वावधान में आयोजित गणेश पूजा महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठान के साथ भव्य भक्ति-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में गांव के बच्चों ने गीत, संगीत, नृत्य और नाटक की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया.

पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

गणेश पूजा महोत्सव का शुभारंभ सामूहिक रूप से भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना, आरती और गणेश वंदना के साथ हुआ. इसके बाद मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने फीता काटकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया. पूजा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंचासीन अतिथियों को बैच लगाकर तथा भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी बसंत साहू, संजय द्विवेदी, देवकुमार सिंह और पूर्व सैनिक मनराज बघवार मौजूद रहे. विशिष्ट अतिथियों में लचरागढ़ पंचायत समिति सदस्य विकास टेटे, ग्राम प्रधान किशुन पाहन, नीरज साव, मनोज गोस्वामी, विश्व हिंदू परिषद लचरागढ़ अध्यक्ष अंकित साव, रतन अग्रवाल, रिक्की अग्रवाल, विकास मित्तल, टोनी अग्रवाल और लखन साहू समेत कई समाजसेवी शामिल हुए.

ये भी पढ़ें- पेड़ों पर हो रहा था लाख उत्पादन, अचानक जंगल पहुंची मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की; लिया जायजा

करीब 50 बच्चों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति

सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुस्कान ग्रुप, रोशनी ग्रुप और हंसी-मजाक डांस संजना ग्रुप समेत गांव के करीब 50 बच्चे-बच्चियों ने हिस्सा लिया. प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक गीत, संगीत, नृत्य, नाटक और ड्रामा प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया. बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया.

मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना समाज की जिम्मेदारी है. ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं. उन्होंने कहा कि गणेश पूजा जैसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और एकजुटता भी मजबूत होती है.

कार्यक्रम में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

प्रतिभागी बच्चों को किया गया पुरस्कृत

विशिष्ट अतिथियों ने भी बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और कहा कि धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया. पूजा समिति की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का संचालन समिति के उपाध्यक्ष महेश कुमार साहू और बजरंग साहू ने किया.

ये भी पढ़ें- एक ही पहाड़ में 3 रेल सुरंगें, झारखंड का यह अनोखा नजारा देखकर रह जाएंगे हैरान

समिति के सदस्यों ने निभायी महत्वपूर्ण भूमिका

कोम्बाकेरा श्री गणेश पूजा महोत्सव को सफल बनाने में समिति के भूतपूर्व अध्यक्ष महावीर साहू, अध्यक्ष आनंद साहू, उपाध्यक्ष महेश कुमार साहू, सचिव धनेश्वर साहू, उपसचिव अशोक साहू, पंडाल प्रभारी सरजीत साहू, दिनेश साहू, महामंत्री खिलेश्वर सिंह, युवा अध्यक्ष सोनू साहू, विशाल साहू समेत पूजा समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

आयोजन को सफल बनाने में प्रदीप कुमार साहू, हीरालाल साहू, राहुल साहू, गोपाल साहू, सीताराम साहू, पितांबर साहू, बजरंग तेली, विजय साहू, रविंद्र साहू, मुनेश कुमार साहू, चाणक्य साहू, अजीत साहू, रमेश साहू, छोटेलाल साहू, बजरंग साहू, अमित साहू, विशाल साहू, महाकुमार साहू, बासुदेव साहू, अभिषेक साहू, करण साहू, मनोज साहू, श्याम गोस्वामी, राजकुमार साहू, संजित साहू और अर्जुन साहू समेत समिति के तमाम पदाधिकारियों एवं सदस्यों का योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dharamveer Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >