होम क्वारेंटाइन का पालन नहीं करने पर बानो थाना में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बानो थाना में होम क्वारेंटाइन का पालन नहीं करने वाले चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया. बानो थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि पंचायत सचिव सह समन्वय समिति के सदस्य सीताराम साहू की शिकायत पर चार लोग जो बाहर से आये हैं, उन्हें होम क्वारेंटाइन में रहने का आदेश था, ये लोग इसका पालन नहीं कर रहे थे. इसकी शिकायत मिलने पर बानो थाना में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें साहुबेड़ा पंचायत का एक और बाकी पंचायत से 3 लोग हैं.

रविकांत साहू

सिमडेगा : बानो थाना में होम क्वारेंटाइन का पालन नहीं करने वाले चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया. बानो थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि पंचायत सचिव सह समन्वय समिति के सदस्य सीताराम साहू की शिकायत पर चार लोग जो बाहर से आये हैं, उन्हें होम क्वारेंटाइन में रहने का आदेश था, ये लोग इसका पालन नहीं कर रहे थे. इसकी शिकायत मिलने पर बानो थाना में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें साहुबेड़ा पंचायत का एक और बाकी पंचायत से 3 लोग हैं.

Also Read: गोवा में फंसे गुमला के मजदूरों को मिला खाना और होटल में रहने का अधिकार

थाना प्रभारी ने बताया कि नियम का पालन नहीं करने के कारण मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. वहीं बानो प्रखंड प्रशासन एवं थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बानो के लोगों से अपील की है कि लोग कोरोना को संजीदगी से लें और लॉकडाउन का पालन करें. जिला प्रशासन के आदेश का लोग पालन करें, बिना वजह घूमते पाये जाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >