बच्चों की पढ़ाई के लिए उपलब्ध होंगे बेहतर अवसर : भूषण

लुथेरन जीइएल मवि के नये भवन का उद्घाटन

सिमडेगा. सिमडेगा विस क्षेत्र के पालकोट के पानीसानी में विधायक मद से निर्मित लुथेरन जीइएल मवि के नये भवन का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन बिशप मुरेल बिलुंग व सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में पादरी सिमोन हेरेंज, महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा, सांसद प्रतिनिधि बसंत कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि मनीष हिंदुस्तान, विधायक प्रतिनिधि प्रदीप सोरेंग, 20 सूत्री अध्यक्ष सह युवा अध्यक्ष रोहित एक्का, जिला महासचिव विजय ठाकुर, सत्यनारायण केशरी, मारग्रेट लकड़ा, संतोष लकड़ा समेत ग्रामीण मौजूद थे. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, यह बच्चों के अंदर आत्मविश्वास, नेतृत्व और उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करती है. उन्होंने कहा कि पानीसानी जैसे दूरस्थ गांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का केंद्र बनाना मेरा दायित्व था और आज इस विद्यालय को देख कर मन संतुष्ट है कि बच्चों के लिए अब बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे. बिशप मुरल बिलुंग ने कहा कि शिक्षा मानव जीवन में प्रकाश का काम करती है. विद्यालय किसी समाज के विकास का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र होता है. कहा कि विद्यालय सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सपनों का घर है. उन्होंने बच्चों को ईमानदारी, अनुशासन और मेहनत के साथ शिक्षा प्राप्त करने की सलाह दी. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें. महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि गांव-गांव में शिक्षा का विस्तार होना समाज के उत्थान का सबसे बड़ा आधार है. उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के निर्माण से पानीसानी की बेटियों और बेटों दोनों को समान अवसर मिलेगा. अब बच्चे दूर जाने की बजाय अपने ही गांव में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >