हथियार के साथ पांच आपराधी गिरफ्तार

सफलता

सिमडेगा. बोलबा पुलिस ने पांच अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. अपराधियों में सुबोध बड़ाइक, हेमंत बड़ाइक (दोनों बोलबा निवासी), रामजीत बड़ाइक (बांसजोर निवासी) तथा निदेश बड़ाइक व सतीश बड़ाइक (दोनों रेंगारीह निवासी) शामिल हैं. उनके पास से पुलिस ने एक 9 एमएम का पिस्टल व दो देसी कट्टा बरामद किया गया. वहीं लूट के 54,100 रुपये बरामद किया है. पत्रकारों से बात करते हुए एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि पकड़े गये अपराधियों का संपर्क पहाड़ी चीता नामक आपराधिक संगठन से भी होने की संभावना है. इसकी जांच की जा रही है. छापामारी बोलबा थाना प्रभारी विकास कुमार महतो व सअनि जितेंद्र सिंह के साथ पुलिस जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >