गुड़गुड़टोली में गोलीबारी, जांच में जुटी पुलिस

घटना

सिमडेगा.

गुड़गुड़टोली में तीन अपराधियों ने एक व्यक्ति पर दिनदहाड़े गोली चला दी. गोलीबारी की घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है. गोलीबारी की घटना गुड़गुड़टोली व खैरनली में चर्चा का विषय बना हुआ है. शहरी क्षेत्र के खैरनटोली निवासी पर गोली चलायी गयी है. खैरनटोली निवासी मो मुद्दसीर गुड़गुड़ टोली के पास था. इसकी जानकारी अपराधियों को मिली. तीन की संख्या में अपराधी गुड़गुड़ टोली में मो मुद्दसीर को घेर उस पर अचानक गोली चला दी. हालांकि गोलीबारी की घटना में मो मोद्दसीर बच कर भाग निकला. घटना बाद अपराधी भी फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर विनोद पासवान सशस्त्र बलों के साथ खैरनटोली पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस के अनुसार गोली चलाने वाले एक व्यक्ति की पहचान हो गयी है. पुलिस पूरे मामले की हकीकत कर रही है. आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की बात पुलिस ने कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >