ठेठईटांगर.
ठेठईटांगर प्रखंड की दुमकी पंचायत के बीजाडीह गिरजाटोली में हाथी ने एक घर को क्षतिग्रस्त करते हुए घर में रखे अनाज खा गया. घर की दीवार गिरने से घरेलू सामान दब कर बर्बाद हो गये. सूचना पर झापा जिला युवा अध्यक्ष संदेश एक्का ने प्रभावित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया. मौके पर झारखंड पार्टी के रवि बड़ाइक, जोसेफ डुंगडुंग, आशीष सिंह, चिराग बाड़ा आदि उपस्थित थे.