हाथियों ने वृद्ध महिला को कुचला, मौत

हाथियों ने वृद्ध महिला को कुचला, मौत

बोलबा. थाना क्षेत्र के कुदुरमुंडा भूखनटोली निवासी यमुना प्रधान (68 वर्ष) की मौत गुरुवार की दोपहर हाथियों के हमले में हो गयी. यमुना प्रधान दोपहर का भोजन करने के बाद झाड़ू बनाने के लिए सामग्री काटने के लिए जंगल गयी थी. इस दौरान जंगल में अचानक उनका सामना हाथियों के झुंड से हो गया. वृद्ध होने और दौड़ कर बचने में असमर्थ होने के कारण हाथियों ने उन्हें कुचल कर मार डाला. ग्रामीणों ने बताया कि यमुना प्रधान कान से कम सुनती थी, जिससे वह हाथियों की सरसराहट नहीं सुन सकीं और अचानक आमना-सामना हो गया. घटना की सूचना पर वन कर्मी जतरू उरांव और कुलदीप बाड़ा घटना स्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया. विभागीय कर्मियों ने बताया कि मृतका के परिवार को दाह संस्कार के लिए तत्काल सहायता राशि उपलब्ध करायी जायेगी तथा शेष मुआवजा राशि भी जल्द परिवार को प्रदान की जायेगी. इधर, थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका अपने पीछे तीन पुत्र भोजराम प्रधान, रंथु प्रधान और राजेश प्रधान को छोड़ गयी है. घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >