1080 अंक प्राप्त कर एकलव्य दल बना विजेता

1080 अंक प्राप्त कर एकलव्य दल बना विजेता

सिमडेगा. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में विद्यालय स्थापना दिवस सह वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती, ॐ तथा भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पार्चन के साथ किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में राज हॉस्पिटल के संचालक डॉ भानु प्रताप साहू व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे तथा प्रांत सह शिक्षा प्रमुख जगमोहन बड़ाइक उपस्थित थे. अतिथियों का स्वागत व परिचय संतोष दास द्वारा कराया गया. डॉ भानु प्रताप साहू ने विद्या मंदिर के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय केवल कक्षाओं की श्रृंखला नहीं, बल्कि भारत के भविष्य के निर्माण का एक सशक्त केंद्र है. विशिष्ट अतिथि प्रांतीय सह शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सलडेगा को उपलब्धियों से परिपूर्ण आदर्श विद्यालय बताया. कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यालय के चारों दल छत्रपति शिवाजी दल, एकलव्य दल, आरुणि दल व भरत दल द्वारा प्रस्तुत भव्य परेड, योग प्रदर्शन, सांस्कृतिक कार्यक्रम व रूप-सज्जा रहा. विद्यार्थियों के अनुशासन, तालमेल और आत्मविश्वास ने दर्शकों का मन मोह लिया.बच्चों ने डमकच गीत तथा पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुतियों ने भारतीय लोक संस्कृति की जीवंत झलक प्रस्तुत कर वातावरण को रोमांचित कर दिया. जगमोहन बड़ाइक ने श्रीहरि वनवासी विकास समिति के कार्यों व उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे संस्कारवान आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना का विकास करते हैं. परेड प्रतियोगिता में शिवाजी दल ने प्रथम, आरुणि दल ने द्वितीय तथा एकलव्य दल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. योग प्रदर्शन में आरुणि दल प्रथम, शिवाजी दल द्वितीय एवं भरत दल तृतीय स्थान प्राप्त किया. तंबू निरीक्षण में एकलव्य दल प्रथम, आरुणि दल द्वितीय तथा शिवाजी दल तृतीय स्थान पर रहे. रूप-सज्जा प्रतियोगिता में एकलव्य दल ने प्रथम, शिवाजी दल ने द्वितीय एवं भरत दल ने तृतीय स्थान हासिल किया. कुल अंकों के आधार पर 1080 अंक प्राप्त कर एकलव्य दल समग्र विजेता बना. 755 अंकों के साथ भरत दल द्वितीय तथा 735 अंकों के साथ आरुणि दल तृतीय स्थान पर रहा. विजेताओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया. मौके पर प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक, संकुल प्रमुख संतोष दास, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हनुमान बोंदिया, सचिव चंदेश्वर मुंडा, उपाध्यक्ष विद्या बड़ाइक, हरिश्चंद्र भगत, रामकृष्ण महतो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >