बानो,सिमडेगा: बानो पंचायत के राजस्व ग्राम दुर्गा पहाड़ी स्थित समडेगा आइटीआइ कॉलेज के समीप बस्ती में पिछले कई महीनों से ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी. बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी.
ग्रामीणों ने अपनी समस्या बानो कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. रफीक अंसारी के समक्ष रखी. समस्या की जानकारी मिलने पर रफीक अंसारी ने पहल करते हुए बिजली विभाग के एसडीओ से दूरभाष पर संपर्क किया और नया ट्रांसफार्मर लगाने का आग्रह किया. इसके बाद विभाग ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी.
यह भी पढ़ें : Simdega News: भारी बारिश में गिरा मिट्टी का घर, परिवार के सामने रहने का संकट, प्रशासन से मदद की गुहार
नये ट्रांसफार्मर का उद्घाटन प्रखंड अध्यक्ष मो. रफीक अंसारी के निर्देश पर प्रमुदित इंदवार ने ग्रामीणों की मौजूदगी में किया. ट्रांसफार्मर लगने और बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए मो. रफीक अंसारी के प्रति आभार जताया.
मौके पर प्रीतम मांझी, राजेश मांझी, शंभू मांझी, सतीश मांझी, मंगरी देवी समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
