35 परिवारों ने सीखी मशरूम उत्पादन की तकनीक, प्रशिक्षण के बाद मिलेंगे 30-30 किट

सिमडेगा के दियापत्थल गांव में 35 परिवारों को मशरूम उत्पादन का पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उन्हें स्वरोजगार और अतिरिक्त आय के अवसर प्राप्त होंगे।

दियापत्थल में पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन, आदिम जनजाति और अनुसूचित जनजाति परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

सिमडेगा : उद्यान निदेशालय के तहत संचालित उद्यान विकास योजना के अंतर्गत सिमडेगा प्रखंड के कुल्लूकेरा पंचायत स्थित दियापत्थल गांव में 35 परिवारों के लिए आयोजित पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का समापन हुआ. प्रशिक्षण में 20 आदिम जनजाति और 15 अनुसूचित जनजाति परिवारों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का आयोजन विनायका एंटरप्राइजेज के माध्यम से किया गया.

वैज्ञानिक तरीके से मशरूम उत्पादन की दी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मशरूम उत्पादन की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक जानकारी दी गयी. इसमें मशरूम उत्पादन की विधि, बेड तैयार करने, बीज डालने, रख-रखाव, रोग एवं कीट प्रबंधन, कटाई और विपणन की जानकारी दी गयी. किसानों को मशरूम उत्पादन की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया.

समापन कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी माधुरी टोप्पो, जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मक्सिमा खलखो और कुल्लूकेरा पंचायत की मुखिया हीरा मुनी देवी मौजूद रहीं.

35 परिवारों को मिलेंगे 30-30 मशरूम किट

जिला उद्यान पदाधिकारी माधुरी टोप्पो ने कहा कि मशरूम की खेती कम लागत और कम स्थान में की जा सकती है. इससे किसान अपनी आय बढ़ाने के साथ स्वरोजगार का अवसर भी प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से सीखी गयी तकनीक को अपनाने और विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की.

जिला नियोजन पदाधिकारी आशा मक्सिमा खलखो ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से ग्रामीण परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार और अतिरिक्त आय का अवसर मिलता है. प्रशिक्षण के बाद सभी 35 परिवारों को 30-30 मशरूम उत्पादन किट उपलब्ध कराये जायेंगे.

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये. मौके पर कृषि निरीक्षक सामू साहू, उद्यान मित्र राजेंद्र नायक समेत किसान और प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >