जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखायी प्रतिभा

सिमडेगा के सामटोली में जिला स्तरीय खेलो झारखंड 2026-27 प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन हुआ. उपायुक्त कंचन सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल के महत्व पर जोर दिया.

सिमडेगाः झारखंड शिक्षा परियोजना, सिमडेगा के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलो झारखंड 2026-27 प्रतियोगिता का शुभारंभ संत मेरीज उच्च विद्यालय, सामटोली में हुआ. उपायुक्त कंचन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. उन्होंने खेलो झारखंड से संबंधित बैनर लगे गुब्बारों को हवा में उड़ाकर प्रतियोगिता के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की.

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों और विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग में खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गई. वहीं एथलेटिक्स में 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, 4×100 मीटर एवं 4×400 मीटर रिले और वॉक रेस जैसी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

ये भी पढ़ें- आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में अंतिम दर्शन, कल सिमडेगा आवास से निकलेगी अंतिम यात्रा

जिला स्तर तक पहुंचना मेहनत और प्रतिभा का परिणाम

उद्घाटन के दौरान उपायुक्त कंचन सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता तक पहुंचना उनके परिश्रम, लगन और खेल प्रतिभा का परिणाम है. उन्होंने कहा कि सिमडेगा में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जिले के कई खिलाड़ियों ने कठिन परिस्थितियों में मेहनत और समर्पण के बल पर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है.

उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आह्वान किया. उपायुक्त ने कहा कि जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसका आयोजन रांची में किया जाएगा. उन्होंने खिलाड़ियों को हार से निराश नहीं होने और लगातार अभ्यास करते रहने की सलाह दी.

ये भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से यूट्यूब पत्रकार की मौत, परिवार का अकेला कमाने वाला था रजनीश

खेल से विकसित होती है टीम भावना और नेतृत्व क्षमता

उपायुक्त ने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. खेलों से बच्चों में टीम भावना, सहयोग, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला.मौके पर जिला खेल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, संत मेरीज उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित शिक्षा विभाग के पदाधिकारी-कर्मचारी तथा विभिन्न प्रखंडों से आए छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >