जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बांटे कंबल

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बांटे कंबल

सिमडेगा. जिले में बढ़ती ठंड से गरीबों को राहत दिलाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने बुधवार की देर शाम शहर के महावीर चौक में जरूरतमंद, असहाय व गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया. कंबल का वितरण प्राधिकार सचिव मरियम हेमरोम ने किया. कंबल वितरण के दौरान सचिव मरियम हेमरोम ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य केवल कानून की जानकारी देना ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी मजबूती देना है. हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि कड़ाके की ठंड में कोई भी व्यक्ति बिना सुरक्षा के न रहे. कंबल वितरण उसी प्रयास का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि प्राधिकार का दायित्व है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचे. आनेवाले दिनों में भी जरूरतमंदों की पहचान कर उन्हें कंबल व गर्म कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करायी जायेंगी. लोग यदि किसी जरूरतमंद को जानते हों, तो हमें इसकी जानकारी दें, ताकि हम समय रहते सहायता पहुंचा सकें. सचिव मरियम हेमरोम ने समाज के सक्षम वर्ग से भी कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ा धर्म है. स्थानीय लोगों ने कहा कि ऐसे प्रयासों से जरूरतमंदों को वास्तविक मदद मिलती है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है. मौके पर मो साजिद, विकास कुमार, विपिन कुमार, पारा लीगल वोलेंटियर्स एस सरफराज आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >