जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक

जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में जिला अस्पताल प्रबंधन समिति व आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जनारोग्य योजना के तहत जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक हुई. बैठक में सदर अस्पताल के बेहतर संचालन के लिए कई निर्णय लिये गये. सदर अस्पताल के लिए चिकित्सक व विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति के लिए राज्य से पत्राचार व आयुष्मान भारत योजना के तहत भर्ती करने के लिए निर्णय लिया गया. सदर अस्पताल की मरम्मत व रंग-रोगन कराने का निर्णय लिया गया. सदर अस्पताल में हड्डी ऑपरेशन के लिए मशीन उपकरण का क्रय व अल्ट्रासाउंड के अधिष्ठापन कर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय समिति द्वारा लिया गया. बायोमेडिकल कचरा का बेहतर निष्पादन के लिए बायो मेडिकल स्टोरेज कमरा का निर्माण पर चर्चा की गयी. एमसीएच भवन में अग्निशमन यंत्र का अधिष्ठापन के लिए अग्निशमन विभाग को प्राक्कलन बनने, फिजियोथेरेपी के लिए आवश्यक उपकरण का क्रय कर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया. बैठक में सिविल सर्जन, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि शमी आलम आदि उपस्थित थे.

मुखिया संघ की बैठक

बानो. बानो में मुखिया संघ की बैठक जिप सदस्य बिरजो कडुंलना की अध्यक्षता मे हुई. बैठक में पंचायत की समस्याओं व जन प्रतनिधियों की समस्याओं पर चर्चा की गयी. बैठक में बानो मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक, अनिल लुगून, कृपा हेमरोम, लॉरेंस बागे, सोमारी कैथवर, सीता कुमारी, मिंसीलीना तिर्की, सोमा पहान, नामजन जोजो, आलोक बरला प्रीति बूढ़ आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >