बचपन प्ले स्कूल में मनाया गया दीपोत्सव

बचपन प्ले स्कूल में मनाया गया दीपोत्सव

सिमडेगा. बचपन प्ले स्कूल में दीपोत्सव उल्लास से मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई. बच्चों ने मिल कर सुंदर रंगोली बनायी और विद्यालय परिसर को दीपों से सजाया. कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापिका पुष्पा मित्तल ने विद्यार्थियों को दीपावली का महत्व समझाया. उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद जब अयोध्या लौटे, तो अयोध्यावासियों ने उनकी खुशी में दीप जला कर स्वागत किया था. उसी परंपरा को आज भी दीपोत्सव के रूप में मनाया जाता है. शिक्षकों ने संदेश दिया कि जैसे दीपक अंधकार को मिटा कर प्रकाश फैलाता है, वैसे ही हमें अपने जीवन से अज्ञानता और बुराइयों को दूर करके एक उज्ज्वल जीवन जीने का संकल्प लेना चाहिए. बच्चों ने विभिन्न गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किये. अंत में सभी विद्यार्थियों ने फूलझड़ियां, रोशनी, अनार और चकरी जला कर दीपोत्सव का आनंद उठाया. पूरा विद्यालय खुशी और उत्साह से जगमगा हो उठा.

छठ घाटों का किया निरीक्षण

बानो. बीडीओ नइमुद्दीन अंसारी ने छठ घाटों का निरीक्षण. इस दौरान छह महापर्व के दौरान समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर बानो मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक, बीपीओ चारू मांझी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, जलाशय में जल की उपलब्धता और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया. उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को जल में उतरने के लिए सुरक्षित स्थान बनाये. अर्घ देने के लिए साफ-सुथरा क्षेत्र तैयार करें. बीडीओ ने यह भी कहा कि छठ पूजा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए घाट तक जाने वाले मार्गों की मरम्मत और सफाई समय पर पूरी कर लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >