सिमडेगा में नकाबपोश बदमाशों ने 2 कैथोलिक पादरियों पर किया हमला, चर्च में लूट से आक्रोश, रोड जाम

Crime News Simdega: झारखंड के सिमडेगा जिले में एक चर्च के दो पादरियों पर हमला कर गिरिजाघर से 3 लाख रुपए से अधिक की लूट का मामला सामने आया है. हालांकि, पुलिस ने इसे धार्मिक हमला मानने से इनकार किया है. एसपी ने कहा है कि प्रथम दृष्ट्या यह मामला लूट के लिए किया गया हमला प्रतीत होता है. हमले में घायल दोनों पादरियों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी है.

Crime News Simdega: झारखंड के सिमडेगा जिले में बुधवार तड़के लाठियों से लैस लगभग 12 नकाबपोश लोगों ने 2 पादरियों पर हमला कर दिया. एक चर्च से 3 लाख रुपएसे अधिक की नकदी भी लूट ली. घटना जिले के सिमडेगा मुफस्सिल पुलिस थाना क्षेत्र के तुमडेगी चर्च में हुई. सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने इस घटना के पीछे किसी भी धार्मिक मकसद से इनकार करते हुए कहा कि यह लूट का मामला प्रतीत होता है. इस घटना से मिशनरी समाज आक्रोशित है. मंगलवार देर रात को हुई इस घटना के विरोध में बुधवार को ईसाई समाज के लोगों ने सिमडेगा-छत्तीसगढ़ मुख्य मार्ग को कोचेडेगा के पास घंटों जाम कर दिया.

ईसाईयों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

घटना से आक्रोशित ईसाई समाज के लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार धर्मपुरोहितों को निशाना बनाया जा रहा है. मिशनरियों पर हमले बढ़ रहे हैं. ईसाई समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जायेगा. पादरियों और मिशनरीज पर हमलों को अब और बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. पादरियों पर हुए हमले की घटना से सिमडेगा समेत पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

एसपी बोले- प्रथम दृष्ट्या धार्मिक हमला नहीं लगता

एसपी मो अर्शी ने संवाददताओं से कहा कि प्रथम दृष्टया यह धार्मिक कारणों से चर्च को निशाना बनाकर किया गया हमला नहीं लगता. मामला लूट से प्रेरित अपराध लगता है. उन्होंने कहा कि पता चला है कि लगभग 12 नकाबपोश लोग चर्च परिसर में घुसे. दोनों पादरियों पर हमला किया और परिसर के अंदर रखी नकदी लूट ली.

सदर अस्पताल में घायल पुरोहितों का हालचाल पूछने पहुंचे विधायक. फोटो : रवि पकांत साहू

झारखंड का ईसाई बहुल जिला है सिमडेगा

एसपी ने यह भी कहा कि सिमडेगा एक ईसाई बहुल जिला है. बदमाशों ने नकदी लूटने के लिए चर्च पर हमला किया. दोनों पादरी सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती हैं. दोनों का इलाज चल रहा है. उन्होंने कहा कि चर्च में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था. इसलिए नकाबपोश अपराधियों की पहचान नहीं हो पायी है. हालांकि, पुलिस अपने खुफिया अधिकारियों की मदद से जानकारी जुटा रही है. उम्मीद है कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जायेगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Crime News Simdega: अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज

दोनों पादरियों की पहचान फादर थॉमस सोरेंग और फादर इमैनुअल बागवार के रूप में हुई है. दोनों ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उन्हें रस्सी से बांध दिया और चर्च में रखी नकदी लूटने से पहले उनकी पिटाई भी की. सिमडेगा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बैजू उरांव ने कहा कि पादरियों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है.

चर्च से 3 लाख से अधिक रुपए की लूट

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘प्राथमिक जांच में हमने पाया है कि 3 लाख रुपए से अधिक की नकदी लूटी गयी है.’ पिछले कुछ महीनों में सिमडेगा जिले में कैथोलिक पादरियों पर यह दूसरा हमला है. इससे पहले जून में सशस्त्र बदमाशों ने सिमडेगा जिले के बोलबो ब्लॉक स्थित सेंट टेरेसा चर्च में 3 पादरियों पर हमला किया था और नकदी लूट ली थी.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के 2 प्रवासी मजदूरों की कर्नाटक में मौत, 3 महीने काम करने गये थे बेंगलुरु

Indian Railways News: अंबाला के लिए रांची से कल रात 10:45 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, जल्दी बुक करा लें सीट

रांची में 5 जगह जलेगा रावण, कहीं लंकेश की आंख से निकलेगी चिंगारी, तो कहीं लहूलुहान होगा दशानन

रिटायर्ड मुख्य सचिव अलका तिवारी झारखंड की राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त, अधिसूचना जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >