रांची के विद्यार्थियों ने सिमडेगा में शुरू की एक्सपोजर विजिट

रांची के विद्यार्थियों ने सिमडेगा में शुरू की एक्सपोजर विजिट

सिमडेगा. जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआइएसएस) रांची के विद्यार्थियों ने सिमडेगा जिले में अपने एक्सपोजर विजिट की शुरुआत करते हुए कोलेबिरा स्थित गरिमा केंद्र (जेंडर रिसोर्स सेंटर) में क्षेत्रीय संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. विद्यार्थियों ने गरिमा केंद्र की सदस्यों, जेंडर सीआरपी व पैरालीगल कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत बातचीत कर केंद्र की कार्यप्रणाली को समझा. उन्हें बताया गया कि झारखंड जिले में अपनी तरह की यह पहली पहल है, जिसकी शुरुआत डायन प्रथा एवं डायन बताकर प्रताड़ना जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध जागरूकता और शिक्षा अभियान से हुई थी. समय के साथ यह पहल जेंडर रिसोर्स सेंटर के रूप में विकसित हुई, जो लैंगिक आधारित हिंसा के मामलों के समाधान, परामर्श, कानूनी सहायता तथा सामुदायिक हस्तक्षेप पर केंद्रित है. छात्रों को केस हैंडलिंग की प्रक्रिया, प्रभावित महिलाओं को उपलब्ध कराये जाने वाले सहयोग तंत्र तथा वित्तीय सहायता की जानकारी दी गयी. इसके बाद विद्यार्थियों ने कोलेबिरा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी का भ्रमण किया, जहां उन्होंने रागी आधारित उत्पादों जैसे लड्डू, मिश्रण, आटा व पापड़ के निर्माण की प्रक्रिया को समझा. इस दौरान उत्पादों की मार्केटिंग, ब्रांडिंग एवं वित्तीय प्रबंधन से जुड़े विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गयी. एक्सपोजर विजिट के पहले दिन विद्यार्थियों को जमीनी स्तर पर लैंगिक हस्तक्षेप की प्रक्रियाओं तथा महिला-नेतृत्व वाले आजीविका मॉडलों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >