राज्य सरकार ने पूरे नहीं किये युवाओं, महिलाओं व किसानों से किये वादे : रघुवर

सायपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

सिमडेगा. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को सायपुर पहुंचे. मौके पर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक सक्रियता व आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की गयी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पहुंच कर सरकार की नीतियों को उजागर करने और विपक्ष की कथित विफलताओं को सामने लाने का आह्वान किया. इसके बाद सिमडेगा में प्रबुद्धजनों के साथ संवाद कार्यक्रम किया. उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी सबसे बड़ी ताकत है. हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए. बैठक के दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने युवाओं, महिलाओं व किसानों से किये वादे पूरे नहीं किये. रघुवर दास ने कहा कि रोजगार, महिला सशक्तीकरण और किसानों की आय बढ़ाने जैसे मुद्दों पर सरकार विफल रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता को जागरूक करने और सच्चाई सामने रखने का आह्वान किया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पुरी, रामविलास बड़ाइक, मुकेश श्रीवास्तव समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >