अवैध खनन रोकने के लिए छापेमारी अभियान चलायें: डीसी

जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक

सिमडेगा. उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सघन रूप से छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने प्रखंडवार अवैध खनन के विरुद्ध की गयी कार्रवाई की जानकारी ली. जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि मार्च 2025 में अवैध खनन के 14 मामलों पर कार्रवाई की गयी है, जिसमें सात मामले अवैध बालू खनन व सात मामले अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई कर 1440200 रुपये की वसूली की गयी है. उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में चार मामले पर कार्रवाई की गयी, जिसमें 2,02,054 रुपये की वसूली की गयी है. उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी समेत अंचलाधिकारी को थाना से समन्वय स्थापित करते हुए बालू व पत्थर अवैध खनन के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने शंख नदी छठ घाट पर बालू का उठाव को पूर्ण रूप से बंद कराने की बात कही. बैठक में पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार, अपर समाहर्ता श्री ज्ञानेंद्र, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी समेत अंचलाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे.

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की बैठक

उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला इकाई की बैठक हुई. बैठक में सोसाइटी के सदस्यों ने उपायुक्त को बताया कि अगले माह में स्वास्थ्य जांच शिविर, ब्लड डोनेट कैंप व मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप लगाया जा रहा है. उपायुक्त ने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सभी सदस्यों को शिविर आयोजित करने से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करते हुए तिथि का निर्धारण कर सूचित करने की बात कही. स्वास्थ्य जांच शिविर, मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप व ब्लड डोनेट कैंप को सफल बनाने के लिए सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान से समन्वय स्थापित करने की बात कही. भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा आसानबेड़ा, साहूबेड़ा समेत अन्य सुदूरवर्ती गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जायेगा. बैठक में सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी, सहित भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >