महारैली को सफल बनाने का किया आह्वान

ठेठईटांगर, बांसजोर व जलडेगा प्रखंड का किया दौरा

सिमडेगा. रांची के प्रभात तारा मैदान में 21 अप्रैल को आयोजित झामुमो की उलगुलान न्याय महारैली को लेकर झामुमो जिला समिति एवं केंद्रीय समिति के सदस्य सभी प्रखंडों का दौरा कर बैठक कर रहे हैं. इस क्रम में बुधवार को ठेठईटांगर, बांसजोर व जलडेगा प्रखंडों का दौरा किया गया. इसमें मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना, जिला सचिव शफीक खान, जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, ऑस्कर डांग, जिला कोषाध्यक्ष नोवस केरकेट्टा, संगठन सचिव कल्याण मिंज, बिपिन कुल्लू, केंद्रीय समिति सदस्य मो शाहिद, जिला युवा मोर्चा सचिव राजेश टोप्पो, डेविड खलखो, कुलदीप कुल्लू और जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष संजू डांग शामिल थे. इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया. बताया गया कि उलगुलान महारैली को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जोरों से की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >