भाजपा नेता को बिजली समस्या से कराया अवगत

भाजपा नेता को बिजली समस्या से कराया अवगत

सिमडेगा. केरसई प्रखंड की बासेन पंचायत के बखरीटोली में भाजपा नेता श्रद्धानंद बेसरा ने ग्रामवासियों से मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं से रू ब रू हुए. ग्रामीण ने श्री बेसरा को बताया कि बीते अप्रैल माह से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है. इस बात की जानकारी विद्युत विभाग को देने के बाद भी विद्युत विभाग ने दूसरा ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध कराया था. किंतु एक सप्ताह के बाद ही ट्रांसफार्मर पुन: खराब हो गया. इस बात की जानकारी विभाग को दी गयी है. किंतु अभी तक किसी प्रकार का प्रयास नहीं हुआ है. राजा राम मेहर ने बताया कि उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने से भी ट्रांसफाॅर्मर खराब हो जाता है. इसलिए अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की गयी. श्री बेसरा ने गांव से ही विद्युत कार्यपालक अभियंता सिमडेगा से फोन पर बातचीत कर गांव में विद्युत संबंधित समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की. विभाग द्वारा श्री बेसरा को आश्वस्त किया गया कि दो से तीन दिनों के अंदर समस्या का समाधान कर दिया जायेगा. मौके पर घनश्याम साय, भुनेश्वर साय, सतीश पंडा, जोगेंद्र बड़ाइक, राजेंद्र बड़ाइक, राजा राम मेहर , लहरू मांझी, कष्टी देवी, दुमकी देवी, उर्मिला देवी, दशमनी देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >