बारिश में घर गंवाने वाली अल्मा मिंज के परिवार को भरत प्रसाद ने दी मदद

सिमडेगा में बारिश से बेघर हुए परिवार की मदद के लिए समाजसेवी भरत प्रसाद आगे आए। उन्होंने पीड़ित परिवार को राशन, कपड़े और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई।

ठेठईटांगर, सिमडेगा: समाजसेवी भरत प्रसाद रविवार को बारिश के कारण घर गंवा चुकीं ठेठईटांगर प्रखंड के बाघचट्टा पंचायत के चिड़राटोली निवासी अल्मा मिंज के घर पहुंचे. उन्होंने परिवार की स्थिति का जायजा लिया और जरूरी सामान उपलब्ध कराया.

घर पहुंचने पर उन्होंने अल्मा मिंज और उनके बच्चों से बातचीत की. परिवार की परेशानी और बच्चों की जरूरतों को समझते हुए उन्होंने मच्छरदानी, 16 रंगीन चदरा, कंबल, गर्म कपड़े, साड़ियां और बच्चों के कपड़े दिये. इसके अलावा फल, बच्चों के खाने-पीने की सामग्री और एक बोरा आटा सहित अन्य जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया.

अल्मा मिंज ने बताया कि लगातार बारिश में घर गिर जाने के बाद परिवार के सामने रहने और खाने की चिंता खड़ी हो गयी थी. ऐसे समय में मदद मिलने से उन्हें काफी हिम्मत मिली है. उन्होंने भरत प्रसाद के प्रति आभार जताया.

भरत प्रसाद ने कहा कि परिवार जिस परिस्थिति से गुजर रहा है, वह बेहद कठिन है. ऐसे समय में छोटी सी मदद भी किसी परिवार के लिए बड़ी राहत बन सकती है. जरूरत पड़ने पर परिवार को आगे भी हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराया जायेगा. उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की. मौके पर उप मुखिया प्रवीण बड़ाईक सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >