बारूद इलेवन की टीम फाइनल में

सिमडेगा. अलबर्ट एक्का स्टेडियम में जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के प्रथम सेमीफाइनल मैच में बारूद इलेवन की टीम ने एसीसी को 70 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बारूद इलेवन की टीम ने 182 बनाया. इसमें राजू ने 61 एवं भुवन […]

सिमडेगा. अलबर्ट एक्का स्टेडियम में जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के प्रथम सेमीफाइनल मैच में बारूद इलेवन की टीम ने एसीसी को 70 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बारूद इलेवन की टीम ने 182 बनाया.
इसमें राजू ने 61 एवं भुवन ने 45 रन बनाये. एसीसी की ओर से एजाज ने तीन विकेट लिये. एसीसी की पूरी टीम 109 रन पर ही सिमट गयी. बारूद इलेवन की ओर से आकाश ने चार एवं शक्ति ने दो विकेट चटकाये. निर्णायक की भूमिका राजा, धनंजय , रामा व गणेश ने निभायी. प्रथम सेमीफाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी प्रदीप उरांव उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >