तरबूज की खेती कर अच्छी आय अर्जित कर रहे सनिका मड़की

तरबूज की खेती कर अच्छी आय अर्जित कर रहे सनिका मड़की

बानो. प्रखंड के उन्नीकेल पहानटोली निवासी सनिका मड़की ने तरबूज की खेती कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की है. वह क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन गये हैं. कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के सहायक तकनीकी प्रबंधक ओबैदुल्लाह एहरार के कुशल मार्गदर्शन में सनिका मड़की ने पांच एकड़ जमीन में तरबूज की खेती की. लगभग तीन महीने की मेहनत के बाद उन्हें अब इसका फल मिल रहा है. उनके तरबूज की मांग दूसरे जिलों तक हो रही है. ओबैदुल्लाह एहरार ने बताया कि उन्होंने किसानों को लगातार नयी कृषि तकनीकों से अवगत कराया, जिसका परिणाम अब धरातल पर दिखायी दे रहा है. नयी तकनीक अपनाने की प्रेरणा ने सनिका मड़की को अपनी बंजर जमीन में भी तरबूज की खेती करने के लिए प्रेरित किया. तरबूज की रोपाई 30 दिसंबर को की गयी थी और बीज को बोने से पहले विशेष उपचारित किया गया. सनिका मड़की अब केवल एक ही फसल पर निर्भर नहीं हैं, बल्कि विभिन्न सब्जियां भी उगा रही हैं. उनकी सफलता से प्रेरित होकर आस-पास के किसान भी नयी तकनीक अपनाने लगे हैं. प्रखंड कृषि पदाधिकारी दीपक नायक ने बताया कि किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >