शांतिपूर्ण हुआ सेंट जेवियर्स कॉलेज में छात्र परिषद चुनाव

जल्द की जायेगी विजेताओं के नाम की घोषणा

सिमडेगा. सेंट जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा में वर्ष 2026 के लिए छात्र परिषद चुनाव शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो गया. इसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. चुनाव प्रक्रिया का संचालन कॉलेज के मुख्य चुनाव आयुक्त प्रो ईशान तिरु, प्रो निम्मी टोपनो, प्रो हेंब्रम मार्शल, डॉ निशा रानी धनवार तथा सनी संतोष टोप्पो ने किया. चुनाव में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपनी भागीदारी दर्ज करायी. अध्यक्ष पद के लिए अंश कुमार कच्छप व शिवम कुमार ने अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत की. उपाध्यक्ष पद के लिए नेहा रानी नायक, प्रियांशु कुमार, आशीष केरकेट्टा व फातिमा खातून उम्मीदवार थे. वहीं सचिव पद के लिए तान्या डुंगडुंग व सहेली बुरह के बीच मुकाबला हुआ. मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चली. इस दौरान कॉलेज के सभी विभागों के प्राध्यापकों ने पोलिंग ऑफिसर के रूप में तथा एनसीसी कैडेट्स के साथ सभी विभागों के विद्यार्थियों ने वॉलेंटियर्स के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराया. छात्रों ने उत्साह के साथ अपने प्रतिनिधियों का चयन कर लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया. कॉलेज प्रशासन ने चुनाव की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए छात्रों के अनुशासन व सहयोग की सराहना की. बताया गया कि विजेताओं के नाम की घोषणा बाद में की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >