एचपीवी टीका पूरी तरह सुरक्षित : डीसी

एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, सर्वाइकल कैंसर रोकथाम की पहल

सिमडेगा. जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन सदर अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच भवन में किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त कंचन सिंह व नगर परिषद अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान उपायुक्त ने स्वयं उपस्थित रह कर तीन बच्चियों को एचपीवी का टीका दिलवाया और उन्हें टीकाकरण प्रमाण पत्र प्रदान किया. उन्होंने बच्चियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि एचपीवी टीका पूरी तरह सुरक्षित है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है. उपायुक्त ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को इस टीकाकरण के प्रति जागरूक करें और बिना किसी भय के उन्हें टीका दिलवायें. उन्होंने बच्चियों को भी समझाया कि टीका लेने में घबराने की जरूरत नहीं है, यह उनके स्वस्थ भविष्य की सुरक्षा का संकल्प है. टीकाकरण के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत बच्चियों को कुछ समय के लिए वेटिंग एरिया में रखा गया, जहां उनकी निगरानी की गयी. साथ ही उन्हें हल्का नाश्ता और पेय पदार्थ भी उपलब्ध कराया गया. कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रही. इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ सुंदर मोहन सामाद, अस्पताल प्रबंधन समिति के सदस्य समेत अन्य अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >