इंदिरा आवास आवंटन में गड़बड़ी का आरोप

सिमडेगा. कोचेडेगा पंचायत के वार्ड नंबर आठ के वार्ड सदस्य नूरजहां खातून पर इंदिरा आवास आवंटन में गड़बड़ी का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. ग्रामीणों ने उपायुक्त को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि एक ही परिवार को दो बार इंदिरा आवास आवंटित किया गया है. जबकि […]

सिमडेगा. कोचेडेगा पंचायत के वार्ड नंबर आठ के वार्ड सदस्य नूरजहां खातून पर इंदिरा आवास आवंटन में गड़बड़ी का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. ग्रामीणों ने उपायुक्त को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि एक ही परिवार को दो बार इंदिरा आवास आवंटित किया गया है. जबकि कई लोग इंदिरा आवास से वंचित हैं. उपायुक्त को ज्ञापन सौंपनेवालों में मो अनवर हसन करीम, पंकज टोप्पो, शहजाद अंसारी, असमीन खातून, नइमा खातून, सुमन बागवार, अफजल खान, शांति मिंज सहित कई लोग शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >