एकता ऑटो चालक संघ की बैठक, समिति का गठन

सिमडेगा : बाजारटांड़ परिसर में एकता ऑटो चालक संघ की बैठक तिलका रमण की अध्यक्षता में हुई. बैठक में श्री रमण ने सभी ऑटो चालकों को वाहन के कागजात अपडेट रखने का निर्देश दिया. साथ ही नशापान से दूर रहने की सलाह दी. बैठक में उपस्थित ऑटो चालकों ने आजूस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने […]

सिमडेगा : बाजारटांड़ परिसर में एकता ऑटो चालक संघ की बैठक तिलका रमण की अध्यक्षता में हुई. बैठक में श्री रमण ने सभी ऑटो चालकों को वाहन के कागजात अपडेट रखने का निर्देश दिया.
साथ ही नशापान से दूर रहने की सलाह दी. बैठक में उपस्थित ऑटो चालकों ने आजूस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की घोषणा की. आजसू पार्टी नगर समिति का गठन किया गया, जिसमें एहसानुल हक को अध्यक्ष, मो मुर्तुजा को उपाध्यक्ष, विलियम टेटे को सचिव, विजय कुमार को उप सचिव बनाया गया. बैठक में नफीस अंसारी, जफरूल, हकीम मियां, अनूप कुमार, सत्येंद्र बड़ाइक व बबलू ठाकुर सहित अन्य ऑटो चालक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >