बोंगराम में स्वच्छता शिविर का आयोजन

कोलेबिरा : एसके बागे महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत प्रखंड के बोंगराम ग्राम में स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 24 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वच्छता चलाया जायेगा. इसकी शुरुआत गुरुवार को की गयी. विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर एवं गांव सफाई अभियान चलाया तथा लोगों की स्वच्छता की […]

कोलेबिरा : एसके बागे महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत प्रखंड के बोंगराम ग्राम में स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 24 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वच्छता चलाया जायेगा. इसकी शुरुआत गुरुवार को की गयी. विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर एवं गांव सफाई अभियान चलाया तथा लोगों की स्वच्छता की जानकारी भी दी. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो तुलसी साहू, प्रो रमण ठाकुर, प्रो संजय प्रसाद, बालगोविंद सिंह के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >